ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:21 PM IST

तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का समापन, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित: अयोध्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का समापन, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित। अयोध्या।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का समापन, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित।...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का समापन, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित।

wham - तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का समापन, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित। अयोध्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे , तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। स्वस्थ भारत की ओर से कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय विज्ञान लेखन संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पटैरिया ने बताया कि दूषित जल के सेवन से कई बीमारियां हो रही हैं और इसे नष्ट नहीं किया जा सकता। आरोग्य भारती के संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि 100 में से 83 प्रतिशत लोग गलत जीवन- शैली से रोग ग्रसित हैं। स्वस्थ रहने के लिए सूर्यास्त से पहले भोजन कर लेना चाहिए।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि रामचरित मानस में वर्णित पात्रों के जीवन से हम सभी को सीखना चाहिए। सीनियर फेलो डॉ. अलका सिंह ने कहा कि हम सभी प्राचीनतम आहार परंपरा को छोड़कर बहुत दूर चले आए हैं। वहीं रोग, मनोविज्ञान व समाधान पर प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने बताया कि शरीर में मन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड दवाओं के बहुत अच्छे परिणाम आते हैं। लखनऊ नेपकैम के सचिव डॉ. पीयूष गुप्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन महासचिव गोलोक बिहाई राय ने भी विचार रखे। समापन समारोह की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT