#image_title
हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की भोर के समय तीन दिन से लापता 65 वर्षीय अधेड़ का शव एक तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पहचान की पुष्टि करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक सुदामा मौर्य स्व. रामफेर मौर्य हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलरामपुर का निवासी है। मृतक के पुत्र दिनेश मौर्य के मुताबिक 26 अप्रैल की शाम 4 बजे घर से हैदरगंज बाजार के लिए निकले थे और देर रात घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया और इसकी तुरंत सूचना थाने की पुलिस को दिया। रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने खपराडीह रियासत के पास स्थित पक्के तालाब में मृतक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाने की पुलिस को दिया। जानकारी होते ही आनन-फानन में थाना अध्यक्ष दल बल के साथ लापता अधेड़ के पुत्र को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का पुत्र पिता का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगा। मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। वहीं मृतक एक निजी स्कूल संचालित कर रहे थे लेकिन अब उस विद्यालय से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। प्रभारी निरीक्षक मो0 अरशद ने बताया लापता हुए अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More