ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण, नगदी सहित तीन लाख की चोरी।
मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरा भिटारा संपर्क मार्ग पर स्थित अलीपुर खजूरी तिवारीगंज में एक बंद घर को सक्रिय चोरों ने निशाना बनाते हुए घर में रखें सोने चांदी के कीमती आभूषण सहित नगदी व गृहस्ती का सारा सामान साफ कर दिया है। पीड़ित गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर खजूरी तिवारीगंज निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग पर स्थित तिवारीगंज और लखनऊ शहर में भी उनका मकान है। बीते 28 जून को वह तिवारीगंज मकान में ताला बंद करके इलाज कराने लखनऊ गए थे। लखनऊ शहर में स्थित अपने आवास पर रुक कर इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद जब वह रविवार की शाम अपने तिवारीगंज घर पहुंच कर ताला खोला तो देखा कि घर में रखा सारा सामान बिखरा है और पीछे के दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा है। गृह स्वामी ने आरोप लगाया कि घर में रखें 2 जोड़ी चांदी के पायल, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, सोने का टॉप, इनवैटर, बड़ी बैटरी, एलसीडी टीवी, 25 हजार रुपए नगदी सहित घर गृहस्ती का लगभग 3 लाख के आस पास सामान अज्ञात चोरों द्वारा साफ कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More