तारुन पुलिस ने दो परिवारों का रिश्ता टूटने से बचाया, सामने आया पुलिस का एक और सराहनिए कार्य

पुलिस की पहल पर थाने के बगल हनुमान मंदिर में शनिवार प्रातः प्रेमी युगल ने पुरोहित व परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर रचाई शादी

कुरेभार थाना क्षेत्र की युवती व तारुन के चरावा का निवासी हैं युवक शादी कराने में डायल 100 व रामपुर चौकी प्रभारी की रही अहम भूमिका

IMG 20190518 WA0031 - तारुन पुलिस ने दो परिवारों का रिश्ता टूटने से बचाया, सामने आया पुलिस का एक और सराहनिए कार्य

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या।

  • तारुन थाने से सटा हनुमान मंदिर शनिवार को एक प्रेमी युगल जोड़े की हुई शादी का गवाह बना। इस अनोखी शादी में दोनों प्रेमी युगल जोड़ो के परिजनों सहित पुरोहित रहे मौजूद। वर व कन्या पक्ष के टूट चुके रिश्ते को पुलिस ने प्रेम की डोर में पुनः बांध दिया। बताया गया कि कुरेभार थाना क्षेत्र की ग्राम दखिनवारा निवासी युवती निशा मौर्या पुत्री राम तीरथ मौर्या जनपद सुल्तानपुर की शादी अयोध्या जनपद के थाना तारुन के ग्राम चरावा निवासी सियाराम मौर्या पुत्र राम उजागिर की शादी तय हुई थी ।
  • किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में अनबन हो गई।लेकिन दुल्हन उसी दूल्हे से शादी करने पर अड़ी थी और दो दिनों से दूल्हे के घर आकर शादी करने को अड़ी थी। मजबूर होकर दूल्हे ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुँची दोनो पक्षो को थाने ले आई । मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी रामपुर भगन मनोज कुमार ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर शादी करने पर राजी कर लिया।फिर दोनों दूल्हा दुल्हन थाने के निकट स्थित हनुमान मंदिर में जाकर सात फेरे लगा सिंदूर दान किया ।एक दूसरे के गले मे जयमाल डाले। पुरोहित दीपक कुमार तिवारी निवासी चरावा ने शादी का कर्मकांड कराया।
  • इस मौके पर ग्राम प्रधान रोशन जयसवाल, दुल्हन का भाई अवधेश कुमार,सोनू मौर्या, मौजूद रहे। उधर दूसरी तरफ रामपुर भगन के एक व्यापारी की बेटी ने सतना गाँव के एक गैर समुदाय के युवक से दो दिन पहले भरत कुण्ड के एक मंदिर में जाकर बिबाह कर लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि दोनों परिवारों को पहले से ही सारी जानकारी थी।यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago