रौनाही - अयोध्या

ढाबे से भोजन करके अपने ट्रक पर जा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

ढाबे से भोजन करके अपने ट्रक पर जा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

रौनाही_अयोध्या।

अयोध्या जिले में रविवार को रौनाही थाना क्षेत्र में एक ढाबे से भोजन कर अपने ट्रक पर जा रहे चालक को उधर से गुजर रहे एक वाहन ने रौंद दिया। एनएचआई के एंबुलेंस स्टाफ ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया तो परीक्षण के बाद चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

मूलरूप से संत कबीरनगर जनपद के एकमा स्थित बरुआ जप्ती माफ़ी निवासी ट्रक चालक 31 वर्षीय बालकेश पुत्र विष्णु रविवार को ट्रक लेकर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहा था। लखनऊ हाइवे पर वह रौनाही थाना क्षेत्र में अंबरपुर गांव स्थित एक ढाबा के सामने अपना ट्रक खड़ी कर ढाबे पर भोजन करने चला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ढाबा से भोजन कर वह अपने ट्रक की तरफ आ रहा था कि इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को रौंद दिया और मौके से भाग निकला।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago