ड्यूटी के दौरान दरोगा की हुई मौत।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरोगा सुरेंद्रनाथ (59) वर्ष गुरुवार सुबह नयाघाट चौकी पर फरियादियों से बात कर रहे थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। वहा मौजूद पुलिस ने आनन फानन उनको श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी की कोतवाली अयोध्या में तैनाती थी।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया- उनकी पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा शुरू की थी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More