प्रशासन ने विवादित जमीन पर स्थापित की गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटवाया, विवाद हुआ शां।
बीकापुर_अयोध्या!
प्रशासन द्वारा विवादित जमीन पर स्थापित की गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटवा कर विवाद शांत करवा दिया गया। तारुन थाना क्षेत्र के सराय सागर में गांव में जमीन कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों द्वारा रातो रात मूर्ति की स्थापना कर दी गई। जिसकी शिकायत टिकरी गांव निवासी संतोष सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी बीकापुर और जिलाधिकारी अयोध्या से किया गया। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तारुन रतन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार की शाम मौके पर पहुंच गए। वही पहले से मौजूद हल्का लेखपाल गुरुप्रसाद की निशानदेही के उपरांत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हटवा दिया गया। जिसके बाद मामला पूर्ण रूप से शांत हो गया। जमीन सामान्य आबादी की बताई जाती है।