डीएम व एसएसपी ने रुदौली क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थितियों का जायजा लिया।

अयोध्या उत्तर प्रदेश रुदौली - अयोध्या

IMG 20200427 WA0051 - डीएम व एसएसपी ने रुदौली क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थितियों का जायजा लिया।

✍नितेश सिंह, रुदौली

डीएम अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने आज रुदौली कस्बे में लॉक डाउन पालन का हाल जाना ,भ्रमण के दौरान रुदौली के लोगों द्वारा किये जा रहे लॉक डाउन पालन व पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो पर संतुष्टि व्यक्त की।इसके बाद उन्होंने रुदौली गेंहू क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया ,इस दौरान उन्होंने गेंहू क्रय के लिए आ रहे किसानों का सत्यापन जरूर कराने का एसएमआई को निर्देश दिया।हांलाकि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय क्रय केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतुष्ट दिखे। आवश्यक गेंहू विक्रय करने वालो के लिए आवश्यक निरीक्षण के बाद एसएमआई विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया की मंगलवार व शुक्रवार को छोटे किसानों के गेंहू की खरीद की जा रही है।IMG 20200427 WA0052 - डीएम व एसएसपी ने रुदौली क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थितियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नाम का सत्यापन व 100 क्विंटल से ज्यादा गेंहू विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा करने के बाद ही गेंहू क्रय किया जाएगा।एसएमआई ने बताया कि प्रतिदिन तीन सौ क्विटल तक खरीद की जा रही है,टोकन प्रणाली से गेंहू क्रय किया जा रहा है।सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डीएम ने गेंहू क्रय केंद्र का भी किया निरीक्षण।

IMG 20200427 WA0021 - डीएम व एसएसपी ने रुदौली क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थितियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम रुदौली विपिन सिंह,सीओ/एएसपी निपुण अग्रवाल, कोतवाल विश्वनाथ यादव, ईओ रणविजय सिंह, एसएमआई विनोद कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *