
अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात डकैती की साजिश कर रहे तीन शातिरों को दबोच लिया। जबकि, अंधेरे का लाभ उठाकर मुख्य आरोपी समेत दो लोग फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात महोबरा अंडरपास के तरफ कुछ अराजकतत्वों के होने की सूचना मिली थी। चौकी इंचार्ज रानोपाली ब्रजभूषण पाठक पुलिस टीम के साथ पहुंचे। आरोपियों की घेराबंदी की तो पता चला कि पांच लोग डकैती की योजना बना रहे थे। घेराबंदी करके उनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दो अन्य फरार हो गए।आरोपियों की पहचान इनायतनगर थाना क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग निवासी हरिओम तिवारी, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के विश्रोहरपुर डेहरियांवा निवासी अंशुमान यादव व कोछा बाजार निवासी सुमित जायसवाल के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोतवाली अयोध्या के गोड़ियाना निवासी संदीप मांझी व अंशुमान यादव के साथ वारदात करते हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More