अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहा व छीनी-हथौडा बरामद किया है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की भोर जानकारी मिली कि अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर जमूरतगंज बाजार के सामने नज़ीरपुर मोड़ के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने घेराबन्दी कर मौके से मुकेश निवासी ग्राम बिजाई थाना इनायतनगर तथा संतोष यादव, मुफीर व संजय यादव निवासीगण साखूपारा थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 2 तमंचा व 4 कारतूस, 2 चाकू, एक सब्बल व छीनी-हथौड़ी बरामद हुआ है। प्रकरण में पुलिस ने अभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आयुध अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है तथा आरोपियों का चालान किया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More