सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

डंड़वा गांव में काटे गए सागौन के पेड़, बाजारों में हो रहा है  लकड़ी के अवैध डिपो का संचालन।

डंड़वा गांव में काटे गए  सागौन के पेड़, बाजारों में हो रहा है  लकड़ी के अवैध डिपो का संचालन।

जयसिंहपुर_सुलनपुर।

पिछले दिनों डंड़वा गांव में 50 सागौन के पेड़ काटकर गिरा दिए गए। वहीं, क्षेत्र के कई बाजारों में लकड़ी के अवैध डिपो संचालित हो रहे हैं। यहां आबाद लकड़ी की मंडी तहसील क्षेत्र के तिंदौली, चकसोरा, बहली, आयुबपुर, इटकौली, गोसाईंगंज जंगली व प्रतिबंधित लकड़ियों की मंडी बने हैं।  ठेकेदार लकड़ियों को लाकर बेचते हैं और उन्हें ट्रकों में लादकर दूसरे जिलों में भेज दिया जाता है। ऊपर जंगली, नीचे प्रतिबंधित लकड़ी, लकड़ी ठेकेदार ट्रकों पर जब लकड़ियां लदवाते हैं तो सबसे नीचे साखू, सागौन, नीम रखकर उसके ऊपर यूकेलिप्टस, बबूल तथा अन्य जंगली पेड़ों की लकड़ियों को रख देते हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोष्ठियों में लंबे-लंबे भाषण देने वाले अफसर कागजों पर हरियाली फैला रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि वन माफिया व वन कर्मियों के गठजोड़ से जंगल के जंगल साफ किए जा रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी राम विलास  ने बताया कि आम, महुआ, जामुन, नीम, शीशम, सागौन, साखू, मोम समेत 29 तरह के पेड़ों को काटने के लिए इजाजत लेनी पड़ती है। इन पेड़ों को काटाना अपराध है। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य कहीं डिपो नहीं है। अगर कोई अवैध कारोबार रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

2 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

2 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216