अम्बेडकर नगर जिले में फोरलेन पर लगाने के लिए आए बिजली के खंभे चोरी कराने के आरोप में पुलिस ने संबंधित ठेकेदार और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। चोरी के सात खंभों के साथ घटना में इस्तेमाल हाइड्रा मशीन भी बरामद की गई है। अकबरपुर-अयोध्या फोरलेन निर्माण के साथ नए सिर से बिजली की लाइन बनाई जा रही है। यह काम कार्यदायी संस्था सीएस इंफ्रा कांस्ट्रक्शन लखनऊ की ओर से कराया जा रहा है।25 जुलाई को कार्यदायी संस्था के इंजीनियर राजीव कुमार सिंह ने अहिरौली थाने में विद्युतीकरण के लिए दुल्लापुर गांव के निकट रखे लोहे के सात खंभे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने खंभे चोरी करने के आरोप में सोमवार को यादवनगर तिराहा के निकट बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया।
एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्रम शत्रुघन सिंह निवासी कूरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया व किशन कुमार निवासी चककोड़ार थाना अहिरौली के रूप में हुई। उन्होंने तीन अन्य लोगों के भी चोरी में शामिल होने की जानकारी दी जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी विक्रम शत्रुघन संस्था का ठेकेदार था। उसी ने खंभों की चोरी कराई, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का खंभा बरामद कर लिया गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More