अयोध्या उत्तर प्रदेश

ठंड को देखते हुए जिला चिकित्सालय में लगेंगे रूम हीटर।

ठंड को देखते हुए जिला चिकित्सालय में लगेंगे रूम हीटर।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व उसके बाद अयोध्या में भारी भीड़ आने की सम्भावना है। आने वाले श्रृद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला अस्पताल तैयारियों में जुट गया है। नए बेड, उपकरणों व दवाईयों की खरीद जिला अस्पताल द्वारा की जा रही है। ठंड को देखते हुए टूटी खिडकियां व दरवाजों की मरम्मत करवाने का निर्देश भी शासन द्वारा दिया गया है।

सीएमएस ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में 212 बेड की कैपेसिटी है। 120 नए बेड खरीदे गए है। कुछ पुराने बेड जो टूटे है उन्हे बदला जा रहा है। नए बेड पुराने की तुलना में अधिक आरामदायक है। इसके साथ ही डेन्टल यूनिट, ब्लड बैंक, ओटी, मेडिकल व फिजियोथैरिपी में आवश्यक सामाग्री की खरीद की गई है। डेंगू के समय पुराने बेड की मरम्मत करा कर उन्हें इस्तेमाल किया गया था। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय आने वाली भीड को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए शासन से बजट आया हुआ था। ठंड को देखते हुए वार्ड की टूटी खिड़कियां व दरवाजों की मरम्मत करवाई जा रही है। वार्ड में वॉमर लगवाने का निर्देश आया है। इस सप्ताह के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216