images 1 15 - ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा भक्‍तों का उत्‍साह।

ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा भक्‍तों का उत्‍साह।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा भक्‍तों का उत्‍साह।

images 1 15 - ठंड के बावजूद कम नहीं हो रहा भक्‍तों का उत्‍साह।

अयोध्या।

अयोध्‍या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के दर्शन के ल‍िए भक्‍तों का उत्‍साह कम नहीं हो रहा है। शन‍िवार को सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ठंड के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या तीन लाख से अधि‍क बताई जा रही है। पुल‍िस प्रशासन द्वारा सभी व्‍यवस्‍थाएं की गई हैं। सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के भी चाक-चौबंद प्रबंध क‍िए गए हैं।

अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा – यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं, कल 26 जनवरी को भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं, प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *