ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बैंक मैनेजर की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा-सोहावल तहसील मार्ग पर केएम शुगर मिल के निकट शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार बैंक मैनेजर को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की डिग्गी में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगाराम का पुरवा निवासी दिनेश कुमार (58) वर्ष सुल्तानपुर जिले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने के लिए सुल्तानपुर जा रहे थे। मसौधा बाजार पार करते ही सोहावल तहसील मार्ग पर कुछ ही दूर गए थे कि शुगर मिल मसौधा के निकट मिल में गन्ना आपूर्ति करने जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली बैंक मैनेजर के पेट पर चढ़ता हुआ पार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उसके जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर हुई। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More