
अयोध्या जिले में अभी कुछ दिन पहले चलती ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाले आरोपी अनीश को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए हैं। जबकि क्रास फायरिंग में एक दरोगा और दो सिपाही जख्मी हुए हैं। ये एनकाउंटर अयोध्या के पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल रोड पर हुआ।
वहीं, इसी मामले में करीब 40Km दूर इनायतनगर इलाके में एक और मुठभेड़ हुई। इसमें दो और आरोपियों की घेराबंदी पुलिस ने की। यहां आरोपी विशंभर दयाल और एक अन्य आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार STF को आरोपियों के बारे में इनपुट मिला कि वो इनायतनगर में छिपे हुए हैं। घेराबंदी होने पर ने अनीश, विशम्बर और आजाद ने पुलिस वालों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में विशम्बर और आजाद घायल हो गए। इनायतनगर से अनीश भागने में कामयाब रहा।
इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। अनीश खान भागकर करीब 40Km दूर पूराकलंदर इलाके में छिप गया। इस इनपुट पर पुलिस ने उसको घेर लिया। सरेंडर करने के लिए कहा। मगर अनीश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। यहां दो तरफा गोलियां चलीं। जिसमें अनीश घायल हो गया। पुलिस उसको जिला अस्पताल अयोध्या लेकर पहुंची। जहां अनीश का इलाज शुरू किया गया। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा भी घायल हो गए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। 2 अन्य सिपाहियों के भी चोटिल होने की जानकारी मिल रही है। उनका भी जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
दरअसल, सरयू एक्सप्रेस में 30 अगस्त को महिला हेड कॉन्स्टेबल के साथ बर्बरता हुई थी। खून से लथपथ महिला कांस्टेबल ट्रेन की सीट के नीचे मिली थी। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। महिला कांस्टेबल की हालत अभी भी ठीक नहीं है। उनका लखनऊ के केजीएमयू में ट्रीटमेंट चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, अनीश और उसके दोनों साथी चोरी करते हैं। ट्रेन में अमूमन कूरेभार इलाके से लेकर मनकापुर तक। 30 अगस्त को भी वो लोग बोगी में चढें थे। बदमाशों के मुताबिक, बोगी में रोशनी कम थी। उन्हें नहीं पता था कि इस बोगी में महिला कांस्टेबल है। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस मामले में पूछताछ अभी जारी है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More