मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अयोध्या में रात में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी । रात्रि 9:00 बजे मुख्यमंत्री सबसे पहले गुप्तार घाट पहुंचे और वहां चल रही योजनाओं को देखा। गुप्तार घाट पर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर टॉर्च की रोशनी में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता देखी। गुप्तार घाट पर निर्माणाधीन क्रूज के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया गया। इसके बाद गुप्तार घाट के नवनिर्मित बंधे से होते हुए मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचे। राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने परिक्रमा मार्ग भी देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बरसात से पहले राम पथ के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया। सूर्य कुंड में लेजर शो की भी प्रस्तुति मुख्यमंत्री के सामने की गई। सूर्य कुंड की भव्यता से मुख्यमंत्री निहाल नजर आ रहे थे उन्होंने अधिकारियों को शाबाशी भी दी।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More