झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों ने राहत की सांस

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों ने राहत की सांस |

जिले में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को इमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में काले बादल आने से शहर में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से जहां तापमान में एकाएक 7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से सबसे अधिक किसान खुश नजर आए। मौसम विभाग का अनुसार बुधवार को जिले में 33.4 मिली बारिश दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों में जिले में अच्छी बारिश की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई के बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा था। बुधवार सुबह मौसम साफ था, आसमान में धूप निकली हुई थी। सुबह आठ बजे के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ। दोपहर एक बजे आसमान में काले घने बादल छा गए। जिससे आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा। इसके बाद बारिश शुरू हुई। इस दौरान झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। बारिश अभी भी जारी है।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान था, लेकिन सबसे अधिक किसान परेशान थे। किसान बारिश न होने के चलते धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे, जो किसान धान की रोपाई कर चुके थे, पानी के अभाव में फसल सूखने लगे थे। बुधवार दोपहर बारिश होने से सबसे अधिक किसान खुश नजर आए। बारिश होने से धान समेत अन्य फसलों केा काफी फायदा पहुंचा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो अमर नाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने एवं मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्व चलने के आसार हैं। बुधवार को जिले में 33.4 मिली बारिश रिकॉर्ड किया गया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago