अयोध्या जिले में झमाझम बारिश से शनिवार को धान किसानों को संजीवनी मिली है। धान की रोपाई करने के लिए जिले के किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से किसानों ने भी देर करना मुनासिब नहीं समझा। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवाई और मजदूरों को लाकर रोपाई शुरू करा दी।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहली से पांच जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
अनुभवी किसानों ने कहा कि लगातार बारिश होने के चलते लतादार सब्जियों को नुकसान होगा। सब्जी वाले खेतों में जलभराव होने के कारण जहां पौधों में को नुक्सान होगा, ऐसे में सब्जियों के भाव और आसमान छुएंगे। जलभराव हो जाने से बोड़ा, कद्दू, लौकी, नेनुआ, तोरई, सरपुतिया, परवल, कुनरु, टमाटर व सेम आदि सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा जलभराव हो जाने पर बैंगन की फसल सूख जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More