अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला महिला अस्पताल में महिला की मौत का मामला। अयोध्या।

जिला महिला अस्पताल में महिला की मौत का मामला।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में जिला महिला चिकित्सालय में दर्द से परेशान पीड़िता निशा मिश्रा की समय पर उचित इलाज न मिलने से हुई मौत के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला चिकित्सक और चार स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किये। अपर निदेशक ने इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। जांच कमेटी अब महिला को रेफर करने वाले श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर समेत पीड़ित पक्ष का बयान लेने की कोशिश में जुटी है।बस्ती जिले के रामपुर कलवारी के रहने वाले अखिलेश मिश्र ने अपनी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत पर जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि सात घंटे तक महिला पेट दर्द से कराहती रही लेकिन कोई चिकित्सक उसे देखने नहीं आया। इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई।

इस  मामले का वीडियो महिला की मौत के 36 घंटे बाद वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने बुधवार को एडीएम सलिल कुमार पटेल व सीएमओ के साथ महिला अस्पताल पहुंच कर इस मामले की जांच की थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी महिला चिकित्सक डॉ. फरहीन परवेज, स्टाफ नर्स मीरा गौतम, कुमकुम व संगम को अपने कार्यालय से अटैच कर दिया गया था। सभी ने एडी के कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कमेटी ने बृहस्पतिवार को आरोपी डॉक्टर व तीन स्टाफ नर्सों के साथ एक अन्य नर्स का बयान दर्ज किया। 

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को जांच पूरी नहीं हो पाई है। महिला को रेफर करने वाले श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर और पीड़ित पक्ष के बयान होना अभी बाकी हैं। पीड़ित पक्ष ने बयान दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद ही कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। आगे की कार्रवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216