
अयोध्या जिला महिला अस्पताल में 16 जुलाई को इलाज न मिलने से हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक व दो स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है।
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के पत्नी के इलाज में लापरवाही के बाद हुई मौत के मामले में जांच के बाद चिकित्सक डॉ फरहीन परवेज व स्टाफ नर्स संगम गुप्ता और कुमकुम को दोषी ठहराया गया था। इस बीच मृत महिला के पति अखिलेश मिश्रा ने स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई न करने की मांग करते हुए सीएमओ को पत्र लिखा था। सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आरोपी चिकित्सक व स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। इसके बाद कार्रवाई के लिए मिशन निदेशक को पत्र भेजा जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More