Categories: लखनऊ

जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव

20190629 070123 - जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव

लखनऊ उत्तर प्रदेश

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव में पिछले सात सालों में नगर निगम महापौर व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के मुकाबले जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के आंकड़ों का ब्यौरा दिया है।
  • इस वजह से दिया प्रस्ताव
  • राज्य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा के अनुसार नगर निगम महापौर और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जनता से चुनाव में जीत कर आते हैं। इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) नहीं आते। जबिक जिला पंचायक अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं इसलिए इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ज्यादा आते हैं। इस कारण जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख अपना कार्यकाल पूरा नहीं पाते और अपने पद की गरिमा को बचाने की भी जुगत में लगे रहते हैं। इस वजह से अन्य काम प्रभावित होते हैं।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ पहले दो साल में एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया थी। लेकिन मायावती (Mayawati) के शासनकाल में एक साल में ही अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का प्रावधान कर दिया गया।
  • 42 जिला पंचायत अध्यक्ष हटाए गए
  • 2012 से लेकर 2019 तक अब तक 42 जिला पंचायत अध्यक्षों को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया जा चुका है। सबसे ज्यादा अविश्वास प्रस्ताव 2013 में लाए गए जिनकी संख्या 23 थी।
  • पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रवक्ता ललित शर्मा ने राज्य निर्वाचन आयोग के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सराहनीय व योग्य बताया है। उनका मानना है कि अगर प्रस्ताव पास किया जाता है, तो जिला पंतायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त, उनके बीच सियासी गुटबाजी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216