अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी से मिले भाजपाई।

जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी से मिले भाजपाई।

अयोध्या।

अयोध्या जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में भाजपा कार्यकर्ता के पक्ष में पार्टी शुक्रवार को भी खड़ी नजर आयी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रेंज अयोध्या से मुलाकात की। इस दौरान निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल जेल पहुंचा जहां घायल कार्यकर्ता के इलाज की व्यवस्था हेतु जेल सुप्ररिटेंडेंट से बातचीत की गई।

जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आये विनजेश मिश्रा तथा अजय मिश्रा व हिमांशु मिश्रा के साथ पहुंचे थे। तीनों भाजपा नेता दिनेश मिश्रा के परिवार से सम्बंधित है। इस दौरान जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व मरीज, तीमारदार के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में डाक्टरों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें विनजेश मिश्रा, अजय मिश्रा व हिमांशु मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू शामिल रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago