अंबेडकरनगर - अयोध्या

जिला चिकित्सालय में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा।

जिला चिकित्सालय में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लगाया ओवरडोज इंजेक्शन दिए जानें का आरोप।

अंबेडकरनगर।

 अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन ओवरडोज इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अकबरपुर थाना प्रभारी बी बी सिंह ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। समाचार प्रेषण तक परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई थी और वो शव को लेकर घर चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन निवासी (45) वर्षीय हीरामनी पत्नी दिलीप को मंगलवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे सांस फूलने की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने के बाद ओवरडोज इंजेक्शन देने के चलते मरीज की मौत हो गई। वहीं आकस्मिक सेवा में तैनात चिकित्सक सुमित तिवारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है। महिला को गंभीरावस्था में भर्ती करवाया गया था, हृदय गति रुक जानें से महिला की मौत हुई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago