
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।
अयोध्या।
अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में अब मरीज और तीमारदार डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने मुख्य भुगतान काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाने का निर्णय लिया है। शुरुआत में दो क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनके जरिये मरीज विभिन्न सेवाओं का शुल्क ऑनलाइन अदा कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्चा काउंटर पर भी क्यूआर कोड लगाने की योजना है, जिससे पंजीकरण और अन्य छोटे भुगतानों में भी डिजिटल भुगतान संभव हो सकेगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि “ईसीजी, प्लास्टर, ऑपरेशन और ब्लड बैंक जैसी सेवाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम शुल्क का भुगतान अब ऑनलाइन लिया जाएगा। इसके लिए बैंक को क्यूआर कोड जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। ऑनलाइन भुगतान के बाद मरीजों को कम्प्यूटर से निकली हुई रसीद दी जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट से नकद लेनदेन की असुविधा से राहत मिलेगी और कतारों में लगने वाला समय भी बचेगा।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल की इस पहल का स्वागत किया है। मरीजों का कहना है कि डिजिटल भुगतान विकल्प से अस्पताल में प्रक्रियाएं सरल और सुविधाजनक होंगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More