अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल के सामने लगा निजी एंबुलेंसों का डेरा।

जिला अस्पताल के सामने लगा निजी एंबुलेंसों का डेरा।

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल के सामने से निजी एंबुलेंसों को जिला अस्पताल प्रशासन नही हटवा सका और अप्रैल माह में जारी किया गया डिप्टी सीएम का फरमान बौना साबित हुआ। अभी भी यह एंबुलेंस डेरा जमाए हैं और मरीजों का शोषण कर रहे हैं।

जिला अस्पताल के सामने काफी अरसे से विभिन्न अस्पतालों की निजी एंबुलेंस जमा रहती हैं। इनके लोग भी वार्डों में फैले रहते हैं और मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने व शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते हैं। साथ ही निजी अस्पतालों में ले जाकर वहां भी कमीशनखोरी करते हैं। ऐसे मामले प्राय: सामने आने के बाद अप्रैल माह में ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों के बाहर से खड़ी निजी एंबुलेंस को हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन, नगर निगम के साथ जिला प्रशासन को भी जिम्मेदारी दी थी। लेकिन यह फरमान महज कागजी बनकर सीमित रहा और बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के बाहर निजी एंबुलेंस शोभा बढ़ा रही हैं। कभी-कभी तो यह एंबुलेंस परिसर के भीतर भी खड़ी देखी जाती हैं और उनके चालक इमरजेंसी ओपीडी के इर्द-गिर्द व साइकिल स्टैंड प्राय: जमा रहते हैं।

अयोध्या जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृज कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से एक बार इन्हें हटवाया गया था, पुन: यह लोग लाकर खड़ी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को पत्राचार किया गया है।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

16 hours ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

19 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

23 hours ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

23 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

23 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216