अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने संध्या सरोवर का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने संध्या सरोवर का किया निरीक्षण, बेहतर करने का दिया निर्देश।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सिविल लाइन स्थित संध्या सरोवर का निरीक्षण किया तथा वहां पर विकसित की जा रही एडवेंचर एक्टिविटी एवं फूड कोर्ट और वाटर एक्टिविटी आदि कार्यों के स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पार्क में लैंड स्केपिंग को और बेहतर करने के निर्देश दिए, उन्होंने पार्क में चल रहे विभिन्न कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने कर फ़ूड कोर्ट व विभिन्न एडवेंचर्स को शीघ्र संचालन प्रारम्भ करने हेतु अयोध्या विकास प्राधिकरण के कंसल्टेंट व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने पॉर्क में घास की नियमित कटाई करने के साथ ही सम्पूर्ण पॉर्क में नियमित बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अयोध्या सिविल लाइंस स्थित संध्या सरोवर में जनपद का पहला एडवेंचर पार्क एवं फूड कोर्ट विकसित किया जा रहा है। जिसमे आने वाले लोग वहां स्थित फ़ूड कोर्ट की 10 दुकानों पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे, साथ में ही पार्क के भीतर एडवेंचर एक्टिविटी एवं वाटर एक्टिविटी भी प्रारंभ किया जा रहा है जिससे उसका भी आनंद ले सकेंगे। एडवेंचर एक्टिविटी में ज़िप लाइन, वर्मा ब्रिज, स्विंग लैडर, वर्मा लूप, कमांडो क्रॉसिंग आदि के साथ वाटर एक्टिविटी में पैडल बोट, कयाकिंग एवं जोरबिंग बॉल का लोग आनंद उठा सकेंगें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago