अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त ।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त ।
अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है, जिसमें कपिल कुमार वर्मा को सहायक व्यय प्रेक्षक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में 271-रूदौली में शैलेन्द्र वर्मा, 273-मिल्कीपुर में विवेक जायसवाल, 274-बीकापुर में कमलेश कुमार, 275-अयोध्या में देवेन्द्र प्रताप गौतम, 276-गोसाईगंज में आकाश जायसवाल को सहायक प्रेषक बनाया है।इसके अलावा 03 लोगों को चन्द्र शेखर, अभिषेक सिंह, शिवमूर्ति को आरक्षित रखा गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक के अधीनस्थ आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध रूप से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago