जानवरों और संपत्ति को जलाने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पशुओं और संपत्ति को आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना हैदरगंज के थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्रीपति मौर्य और उनकी टीम ने रौहारी निवासी अनिल कुमार पाठक को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मुकदमा संख्या 03/2025 धारा 326 (जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
मामले के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता की संपत्ति में आग लगा दी थी, जिससे छप्पर, भुसौला और सरिया जलकर नष्ट हो गए। इतना ही नहीं, आग की चपेट में आने से एक गाय, एक भैंस और एक पड़वा भी बुरी तरह झुलस गए। इसके अलावा भूसे में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक श्रीपति मौर्य और कांस्टेबल अजीत कुमार की अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी बीकापुर पियूष की अगुवाई में गिरफ्तारी हुई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More