सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

जयसिंहपुर में युवती फांसी लगाकर की आत्महत्या: 20 फरवरी को होनी थी शादी, पुलिस जांच में जुटी।

जयसिंहपुर में युवती फांसी लगाकर की आत्महत्या: 20 फरवरी को होनी थी शादी, पुलिस जांच में जुटी।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वीरेंद्र श्रीवास्तव की बेटी सलोनी श्रीवास्तव (23) का शव उनके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है, जब परिजनों ने कमरे में जाकर सलोनी को छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकता देखा।

 सलोनी की शादी आगामी 20 फरवरी को होनी तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शादी से महज एक महीने पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216