अयोध्या समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला और महानगर कमेटी द्वारा, सुबह चौक में लोहिया मण्डप पर लोहिया मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम आदि मौजूद रहे। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षक सभा के जिला महासचिव डा. घनश्याम यादव के संयोजन में मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, जिला महासचिव बख्तियार खान, प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया, जिनमें से राममनोहर लोहिया एक थे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, छोटेलाल यादव, डा शिक्षक सभा के दान बहादुर सिंह, आकिब खान, अरौनी पासवान, श्रीचंद यादव, शावेज़ जाफरी एडवोकेट, बाबूराम गौड़ आदि मौजूद रहे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More