जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर आतंकियों ने किया हमला, मुठभेड़ में एक DSP शहीद, तीन अन्य जवान घायल

PicsArt 02 24 08.59.01 - जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर आतंकियों ने किया हमला, मुठभेड़ में एक DSP शहीद, तीन अन्य जवान घायल

  • श्रीनगर।
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक DSP शहीद हो गए, वहीं तीन जवान भी घायल हो गए। इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों की मौत भी हुई। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी के ज्वाइंटसर्च ऑपरेशन के दौरान एक मकान में छुपे बैठे आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।शहीद DSP का नाम अमन कुमार ठाकुर है। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।
  • दो साल से कुलगाम में तैनात थे ठाकुर…
  • ये मुठभेड़ कुलगाम के तुरीगाम इलाके में रविवार को तब शुरू हुई, जब मुखबिर से मिली सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
  • मुठभेड़ में मारे गए DSP अमन कुमार ठाकुर 2011 बैच के KPS (कश्मीर पुलिस सर्विस) के ऑफिसर थे और पिछले दो साल से कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
  • इस मुठभेड़ में तीन अन्य जवान भी घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी भी मारे गए। जो किआतंकी संगठनजैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ।
Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago