images 1 17 - जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की खबर अफवाह,

जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की खबर अफवाह,

अयोध्या आस-पास

जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की खबर अफवाह, चंपत राय ने बताई सच्चाई।

images 1 17 - जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की खबर अफवाह,
फेसबुक फोटो।

अयोध्या।

अयोध्या में श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की खबरें शुक्रवार को बहुत तेजी से वायरल हुई। 22 जनवरी 2024 को इसकी डेट भी दी गयी पर इन सभी कयासों पर देर शाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विराम लगा दिया। उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है और इसे मीडिया ने ही फैलाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मीडिया में अखबार में जो 22 तारीख की खबर चली है वह मीडिया के द्वारा फैलाई गयी अफवाह है और ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।  चंपत राय ने जनता को सन्देश देते हुए कहा कि जनता सुखी रहे उनका परिवार सुखी रहे। लोग अयोध्या दर्शन करने आएं। रामलला का दर्शन करने आए और नए बन रहे मंदिर का दर्शन करने आएं। उन्होंने कहा कि लोग हिल स्टेशन पर जाने के बजाए रामलला के दर्शन को आएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *