छुटपुट नोकझोंक के मध्य नगर पालिका वजीरगंज वार्ड का उपचुनाव सकुशल संपन्न

रुदौली - अयोध्या

IMG 20190714 WA0009 - छुटपुट नोकझोंक के मध्य नगर पालिका वजीरगंज वार्ड का उपचुनाव सकुशल संपन्न

  • नगर पालिका परिषद के वज़ीर गंज वार्ड के उपचुनाव में 67.37 %मतदान
  • छुटपुट नोकझोंक के मध्य सकुशल मतदान संपन्न

रुदौली,अयोध्या

  • नगर पालिका परिषद रूदौली के सदस्य पद के वार्ड नं0 3 वजीरगंज के उपचुनाव के लिए शनिवार को छुटपुट नोकझोंक के मध्य सकुशल मतदान संपन्न हो गया।
  • रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद रूदौली के वार्ड नं0 3 वज़ीरगंज  के उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान आरम्भ हो गया था जो शाम 5 बजे तक चला।
  • उन्होंने बताया कि कुल 1416 मतदाताओं में से 954 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।कुल 67.37% मतदान हुआ।
  • इस दौरान सपा व् भाजपा प्रत्याशियों के मध्य आईडी प्रूफ को लेकर विवाद भी हुआ परन्तु मामला उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह के संज्ञान में आने पर मतदान स्थल पर मौजूद तहसीलदार शिव प्रसाद ने मामला शांत कराया।
  • बता दें कि नाम वापस लेने के बाद 4 प्रत्याशी सपा से सलीम सायकिल,आज़ाद उम्मीदवार रामराज गुलाब का फूल,जियालाल आम व् सीताराम उगता हुआ सूरज चुनाव निशान लेकर चुनाव मैदान में बचे थे जिनके मध्य चुनाव संपन्न हो गया है।
  • सोमवार 15 जुलाई को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *