
अयोध्या श्रीराम नगरी में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा का कड़ा जल चुना गया है। पूरी अयोध्या में करीब छह हजार सुरक्षाकर्मी तैनात कर इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। धर्मपथ व रामपथ पर टेढ़ी बाजार तक सड़क की दोनों पटरियों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
धर्मपथ से रामपथ तक की करीब चार किमी की दूरी पर सड़क के दोनों ओर बांस बल्लियों व लोहे की जाली से बैरिकेडिंग की गई है। इससे दोनों पथों पर गली-मोहल्लों से मुख्य मार्ग पर आने चाला मार्ग बंद हो गया। इन संपर्क मार्गों पर, चौराहों, तिराहों पर पीएसी, पुलिस बल के साथ यातायातकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान आम जनता सड़क किनारे बने फुटपाथ पर खड़ी हो सकेगी।
नयाघाट, हनुमानगढ़ी चौराहा, श्रीराम जन्मभूमि मार्ग के प्रवेश द्वार, रेलवे स्टेशन मोड़, टेढ़ी बाजार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ, सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। मुख्य समारोह स्थल एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन को एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया है। यहां एनएसजी व एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
एडीजी पीयूष मोडिया ने बताया कि ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से कार्यक्रम स्थल और अयोध्या को निगरानी की जा रही है।
इतने अधिकारी व जवान तैनाती।
तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 निरीक्षक, 2000 मुख्य आरको व आरक्षी (महिला-पुरुष), 450 यातायातकर्मी, 14 कंपनी, पीएसी, छह कंपनी सीआरपीएफ व आरएएफ, दो बटालियन एटीएस के अलावा 150 अग्निशमनकर्मी, 15 सौ होमगार्ड व पीआरडी के जवान समेत करीब छह हजार सुरक्षाकर्मी अयोध्या में तैनात किए गए हैं
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More