
छावनी परिषद कार्यालय पर सीबीआई का छापा, 25 करोड़ के घपले का है आरोप।
अयोध्या।
अयोध्या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या जिले में कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में छापा मारा है। सीबीआई ने 25 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप के बाद छापा मारा है, समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडेय ने आरोप लगाया था कि विकास कार्यों के टेंडर में लगभग 25 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, समाचार लिखे जाने तक कैंटोनमेंट बोर्ड दफ्तर में सीबीआई का छापा जारी था।
पवन पांडेय ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने अयोध्या की जनता के साथ ठगी कर रही है।
सीबीआई के छापे पर पवन पांडेय ने पत्रकारों न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमें सीबीआई से न्याय की उम्मीद है, कैंटोनमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार हो रहा है, यह बोर्ड केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय के तहत आता है। भारतीय जनता पार्टी मंचों से ईमानदारी की बात करती है लेकिन हकीकत कुछ और है।
समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द जांच हो, सब पर जांच हो और जिम्मेदार बर्खास्त किए जाएं, यह सब बीजेपी के संरक्षण में हो रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More