छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में भरा देश भक्ति का जज्बा।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले में बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव समापन मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र के जलालपुर माफी में संचालित राज माधव श्री इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने शनिवार को प्रयागराज हाईवे पर पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा करीब 3 किलोमीटर दूर बीकापुर नगर पंचायत तक आई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की सुंदर झांकी भी सजाई गई थी। कोतवाली परिसर के सामने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने तिरंगा यात्रा की अगवानी की तथा वह भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
तो वही नगर के व्यापारियों ने भी देशभक्ति के नारों के जयघोष करते हुए स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रयागराज हाईवे पर तिरंगा यात्रा के समय कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More