अयोध्या उत्तर प्रदेश

छात्रा की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश।

छात्रा की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश।

अयोध्या।

अयोध्या सुल्तानपुर जिले की छात्रा की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट शिवानी जायसवाल की अदालत ने शुक्रवार को दिया।

फौजदारी अधिवक्ता मनोज कुमार गौड ने बताया कि सुल्तानपुर की रहने वाली, दो सगी बहनें अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 10 व 11 की छात्रा थीं। दोनों अकवारा गांव के विजय कुमार गुप्ता के यहां किराए पर कमरा लेकर पढ़ती थी। 12 फरवरी 2023 को दोनों छात्राओं को विजय गुप्ता अपनी लड़की की शादी में मसौधा लेकर गए। रात 01 बजे अपने रिश्तेदार अंजनी गुप्ता के साथ दोनों को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद अंजनी गुप्ता ने एक को जबरन तीसरी मंजिल पर भेज दिया और दूसरी छात्रा के साथ दूसरे कमरे में अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा के चिल्लाने पर उसकी दूसरी बहन आ गई। दरवाजा पीटा और खुलने पर अंजनी भाग गए। अंजनी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी खींचे थे। घटना के समय छात्राओं की मां जेल में बंद थी। दूसरे दिन विजय गुप्ता, राहुल गुप्ता, शंकर गुप्ता, रवि गुप्ता, व लाडली गुप्ता घर आप तो छात्रा ने उन लोगों से पूरी घटना बताई।

घटना की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 15 अप्रैल 2023 को अर्जुन विश्वकर्मा ने छात्रा के परिजनों को बताया गया कि उसकी एक पुत्री ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश हुआ है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago