हैदरगजं - अयोध्या

छात्रा की आत्महत्या के मामले में हैदरगंज एसओ हटाए गए, विवेक राय बने थानाध्यक्ष।

छात्रा की आत्महत्या के मामले में हैदरगंज एसओ हटाए गए, विवेक राय बने थानाध्यक्ष।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में एसएसपी राजकरन नैयर ने सख्त कदम उठाते हुए, थाना प्रभारी मो. अरशद को हटा दिया। उनकी जगह दर्शननगर चौकी प्रभारी विवेक राय को हैदरगंज थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
थाना हैदरगंज के एक गांव की इंटरमीडिएट छात्रा ने शिक्षक लवकुश सिंह द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद परिजनों और सामाजिक संगठनों ने शहर के तिकोनिया पार्क में दो दिनों तक धरना दिया।
परिजनों का आरोप था कि शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद एसओ मो. अरशद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहे थे। इसके विपरीत, वह पीड़ित परिवार पर सुलह का दबाव बना रहे थे।

धरने के दबाव के बाद पुलिस ने शिक्षक लवकुश सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले की जांच सीओ अयोध्या को सौंपी गई थी। जांच के बाद एसएसपी ने एसओ मो. अरशद को हटा दिया और यह स्पष्ट किया कि लापरवाही और पीड़ित परिवार पर दबाव डालने के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी कार्यालय ने घटना और की गई कार्रवाई की पुष्टि की है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

1 day ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

1 day ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

1 day ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216