छात्रा का जीना किया दुश्वार, नामजद रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा को परेशान कर रखा है। स्कूल आते जाते समय छात्रा का पीछा ही नहीं करता बल्कि शिकायत पर छात्रा के परिवार से भी विवाद और अभद्रता पर उतारू हो जाता है। परेशान होकर छात्रा के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास रहने वाला जिसान नामक युवक काफी दिनों से स्कूल जाते और वापस आते समय उनकी पुत्री का पीछा और अभद्रता कर रहा है।
उनकी पुत्री ने जब अपने पिता को पूरा मामला बताया तो उन्होंने युवक को समझाने बुझाने की कोशिश की। समझाया कि उनकी पुत्री को परेशान करना और पीछा करना छोड़ दो, लेकिन वह नहीं माना। विरोध करने पर घर पहुंच परिवार के लोगों से भी विवाद और अभद्रता करता है। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने युवक जिसान के खिलाफ आबरू पर हमले की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More