बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वृद्ध का शव छप्पर के बाहर खून से लथपथ मिला। पुत्रवधू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह ने थानाध्यक्ष आर बी सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
थाना क्षेत्र मधुबन गांव निवासी तुलसीराम निषाद (65) अपने घर से दो सौ मीटर दूर छप्पर रखकर पशुओं की रखवाली करते थे। वह शुक्रवार देर शाम को भोजन के बाद छप्पर के नीचे सोए हुए थे। शनिवार सुबह बाग की ओर गई एक महिला ने देखा तुलसीराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। शव के बगल एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना महिला में परिजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।