
अम्बेडकर नगर जिले में अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर रात में सोते समय छप्पर गिर गया। घटना की जानकारी घरवालों को शुक्रवार की सुबह हुई जब वह घर नहीं पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।
राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान वेदप्रकाश पुत्र भोनई गुरूवार की रात जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत में छप्पर के नीचे सो रहे, रात में हो रही बरसात के चलते छप्पर गिर गई, जिससे युवक छप्पर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब सुबह युवक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे बुलाने खेत पर गये तो वेद प्रकाश को छप्पर के नीचे दबा देख गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला किन्तु वेदप्रकाश की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व थानाध्यक्ष राजे सुल्तानपुर बेंचू सिंह यादव को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की छानबीन करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष बेंचू सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More