images 2 11 - चुनावी रंजिश को लेकर हुई हवाई फायरिंग।

चुनावी रंजिश को लेकर हुई हवाई फायरिंग।

सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

चुनावी रंजिश को लेकर हुई हवाई फायरिंग।

images 1 12 - चुनावी रंजिश को लेकर हुई हवाई फायरिंग।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव में दबंगों ने बीती रात हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया। चुनावी रंजिश में मामला अंजान पाया है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

 महमूदपुर निवासी रणजय सिंह पुत्र स्व. राज किशोर सिंह ने तहरीर देते हुए उल्लेख किया है कि 12 जुलाई की रात मैं कटका बाजार से लौट रहा था। गांव स्थित इंटरलॉकिंग प्लांट पर जैसे ही पहुंचा सामने से गांव के मान सिंह उर्फ मोनू व शान सिंह उर्फ शानू सुतगण जंग बहादुर सिंह एवं लालजी सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह व शिवम सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। मैं व मेरे साथ गांव के चन्दन सिंह पुत्र राजमणि सिंह व गाड़ी चालक कृष्ण गोपाल तिवारी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हल्ला-गुहार व फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर दबंग लोग गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

images 2 11 - चुनावी रंजिश को लेकर हुई हवाई फायरिंग।

थानाध्यक्ष गोसाईगंज  ने कहा कि पीड़ित रणजय सिंह की तहरीर पर मान सिंह, शान सिंह, शिवम सिंह और लालजी सिंह के खिलाफ पर धारा 307, 504, 506 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *