चंद्र ग्रहण, सूतक के चलते आज 4 बजे बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट।
अयोध्या।
अयोध्या आज चंद्र ग्रहण लगने के वजह से दोपहर के बाद बंद रहेगा श्रीरामलला का दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए 4:00 के बाद बंद कर दिए जाएंगे राम मंदिर समेत सभी प्रमुख मठ मंदिरों के द्वार,लग रहा है आज चंद्र ग्रहण, रात्रि 1:04 पर लगेगा ग्रहण 01:44 तक रहेगा ग्रहण काल। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले लग जाता है सूतककाल। सूतककाल लगने से पहले मंदिरों में भगवान के विराजमान स्वरूप की आरती के पश्चात लगाया जाएगा भोग, बंद कर दिए जाएंगे पट। 29 अक्टूबर को फिर खुलेगा आम जनमानस के लिए मठ मंदिरों का द्वार। गर्भवती महिलाओं समेत कुछ राशियों के लिए रहेगा ग्रहण काल में विशेष परहेज।