
दलितों के हक में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले में चंद्रशेखर आजाद को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए जिला कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ काफिले में शामिल होकर अपने घर की ओर जा रहे थे।घटना के बारे में जानकारी देते एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल, चंद्रशेखर ठीक हैं और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंद्रशेखर आजाद की फॉर्च्यूनर कार पर स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई। खून निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की थी। अस्पताल में भर्ती हुए चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हमलावरों को हमारे साथियों ने पहचाना है। हमले वक्त उनकी गाड़ी अकेली थी, जिसमें वे और उनके भाई समेत पांच लोग सवार थे। उनके साथी कुछ दूरी पर थे। उन्होंने बताया कि हमलावर घटना के बाद सहारनपुर की तरफ भागे हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि गोली चलने पर मुझे दर्द शुरू हुआ तो मैंने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन कर सूचना दी थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More