घर से शौच के लिए निकली लड़की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब 9:30 बजे घर से शौच के लिए निकली चार लड़कियों में से 2 लड़कियां अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि करीब आधे घंटे बाद 2 लड़कियां अचानक घर वापस लौट आई। लेकिन दो लड़कियों का पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस द्वारा तहरीर मिलने पर खेमासराय गांव के निवासी अजीत कुमार, निर्भय कुमार सिंह, जैशराज तीन आरोपियों के विरुद्ध 137(2) बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।