1673497966410 - घर में जहरीले जंतु विषखोपड़ा निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

घर में जहरीले जंतु विषखोपड़ा निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

बीकापुर - अयोध्या

घर में जहरीले जंतु विषखोपड़ा निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

1673497966410 - घर में जहरीले जंतु विषखोपड़ा निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

बीकापुर_अयोध्या।

कड़कड़ाती ठंड में धूप की तलाश में जहरीले जीव जंतु अपने बिलो से बाहर निकल रहे हैं। कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित पत्रकार राजेंद्र पाठक के आवास में बुधवार दोपहर बाद एक जहरीला विष खोपड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। दीवाल के सहारे विष खोपड़ा छत पर धूप सेकने के लिए पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत कर जहरीले विष खोपड़ा को पकड़ लिया। विष खोपड़ा को पकड़कर वन विभाग के कर्मी बोरी में भरकर अपने साथ बन रेंज कार्यालय खजुहरट ले गए। वन विभाग की टीम में तारक नाथ चौबे, विजय बहादुर यादव आदि शामिल रहे। वन कर्मी तारक नाथ चौबे ने बताया कि पकड़े गए गोह को जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *