ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:20 AM IST

ग्राम सचिव की जांच: शुरू, भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ग्राम सचिव की जांच शुरू, भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ग्राम सचिव की जांच शुरू, भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, सीडीओ ने एक सप्ताह के...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

ग्राम सचिव की जांच शुरू, भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।

images 8 - ग्राम सचिव की जांच शुरू, भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, सीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बीच आरोप-प्रत्यारोप के मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में उपयुक्त श्रम रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी माया बाजार शामिल हैं। टीम को 7 दिनों के भीतर घटना की जांच करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक बीते 23 नवंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी सूरज सिंह पलिया कुचेरा ने प्रधान पति विजय सिंह पर मनरेगा कार्य को लेकर फर्जी भुगतान करने से मना कर दिया था। उसी को लेकर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया था। जिसको लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने थाना इनायत नगर में गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर केस दर्ज करने का दबाव बनाने लगे विवाद को लेकर प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर कार्रवाई न होने पर ग्राम सचिव संघ धरने पर बैठते हुए सरकारी कार्य का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

 मिल्कीपुर उपचुनाव को देखते हुए इस गंभीर प्रकरण को निपटाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह ने 3 सदस्यीय टीम गठित कर ग्राम पंचायत पलिया जगमोहन में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सूरज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह तथा उनके साथियों के बीच मनरेगा परियोजना के अंतर्गत तेज बहादुर के खेत से प्रतिहार बाग तक चक मार्ग निर्माण कार्य के भुगतान के विवाद को लेकर जांच हेतु तीन सदस्य टीम गठित की गई है।

 जिसमें उपयुक्त श्रम रोजगार सविता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह व खंड विकास अधिकारी माया बाजार अनुराग सिंह को प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत रखते हुए घटना की जांच करके अपनी स्पष्ट आख्या 7 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समझ प्रस्तुत करने का दिशा निर्देश दिया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT