ग्रह प्रवेश से पूर्व वर वधु ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
बीकापुर_अयोध्या।
वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो नवदंपति ने गृह प्रवेश से पूर्व पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाई। और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करने का संदेश दिया। बीकापुर विकासखड क्षेत्र के महावा शुक्लहिया निवासी आनंद तिवारी बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी में संचालित देश दीपक आदर्श आदर्श पीजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं। शिक्षक आनंद तिवारी की शादी बालाजी पुरम कॉलोनी देवकाली बाईपास अयोध्या निवासी शिक्षिका प्रतिष्ठा दुबे के साथ संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन प्रतिष्ठा दुबे जब सोमवार अपने ससुराल पहुंची तो उसने नई परंपरा कायम करते हुए धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए परिजात का पौधा लगाने की इच्छा जताया। गृह प्रवेश करने से पहले दूल्हा और दुल्हन ने पारिजात का पौधा लगाया। गांव के जागरूक लोगों द्वारा नव दंपति वर-वधू द्वारा की गई पहल की सराहना किया है। और इसे एक अच्छी पहल बताया है।