IMG 20190715 WA0012 - गोसाईगंज विधानसभा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष अखिलेश यादव"टिक्कू"की गोली मारकर हत्या

गोसाईगंज विधानसभा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष अखिलेश यादव”टिक्कू”की गोली मारकर हत्या

Editor's Picks अयोध्या आस-पास
 सुरेंद्र प्रताप सिंह

                     अयोध्या

जनपद में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की देर शाम समाजवादी लोहिया वाहिनी के गोसाईगंज विधान सभा अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू को गोली मार दी गयी। जिला चिकित्सलय में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
♦जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव थाना महारागंज के कनकपुर में जिम करने जा रहे थे रास्ते में कुछ बाईक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गम्भीर अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय में सपा नेताओं का जमावड़ा लग गया पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।
♦ सपा नेताओं ने लगातार हो रही हत्या की घटनाओं पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। हत्या की घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
♦गोसाईंगंज विधान सभा निवासी युवा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू की निर्मम हत्या ने साबित कर दिया कि जनपद में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से सत्ता और अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *